मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के अंगारघाट थाना अंतर्गत डढ़िया मुरियारों गांव में, बुधवार 06 मई की अहले सुबह एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जिसके कारण दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गयी। जिसमें कुल तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अंगारघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान डढ़िया मुरियारो गांव निवासी, राम पुकार चौरसिया के 25 वर्षीय पुत्र प्रियेश चौरसिया तथा स्वयं राम पुकार चौरसिया तथा दूसरे पक्ष के राम उचित चौरसिया के रूप में की गई है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व बांस काटने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मामंली विवाद हुआ था। इस मामले को सुलझाने के लिए एक-दो दिनों में पंचायत भी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के घर पहुंचकर सोए हुए अवस्था में ही धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हालांकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लेकर, सदर अस्पताल समस्तीपुर में ही पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज करा रही है। वहीं दुसरी ओर अंगारघाट थाने की पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करते हुए, अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी