???? बिग ब्रेकिंग: भाजपा नेता मनोज गुप्ता के द्वारा, सदर अस्पताल के जमीन पर कब्जा मामले में, सिविल सर्जन एसके चौधरी की भूमिका भी लग रही संदिग्ध, शुरू की जाएगी सिविल सर्जन हटाओ आंदोलन:- सुरेंद्र प्रसाद सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: [समस्तीपुर] जिला मुख्यालय स्थित शहर के विवेक बिहार मुहल्ला में, बुधवार 17 जुलाई को, वरिष्ठ नागरिक मंच के बैनर तले, वरिष्ठ नागरिक मंच के संयोजक रामबली सिंह की अध्यक्षता में, एक बैठक का आयोजन किया गया।आयोजित इस बैठक में एक भाजपा नेता के द्वारा, कब्जा किए गए सदर अस्पताल के जमीन को एक सप्ताह के अंदर सदर अस्पताल के द्वारा वापस लेने, मामले की जांच कर दोषियों पर कारवाई करने, जमीन कब्जाने मामले में सिविल सर्जन की भूमिका की जांच करते हुए उसे हटाने आदि की मांग की गयी है। उपरोक्त मांगों के पुरा नही होने की स्थिति में जिलाधिकारी के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया गया है।आयोजित इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, सदर अस्पताल के नाम केशरी हिंद नेचर का 4 एकड़ 71 डिसमिल जमीन है। जिसमें एक छोड़ पर से भाजपा नेता मनोज गुप्ता, अपने नवनिर्मित होटल का पार्किंग व आने जाने का रास्ता बनाने के लिए, अस्पताल का दक्षिणी-पश्चिमी बाउंड्री को तोड़कर 2-3 कट्टे जमीन में, निर्माण सामग्री को रखकर कब्जा कर लिए हैं।भाजपा नेता मनोज गुप्ता के द्वारा जमीन हथियाने व कब्जा करने की जानकारी रहने के बाबजूद भी, सिविल सर्जन ने इसका विरोध नही किया। जिससे संबंधित आवेदन भी उन्होंने जिलाधिकारी समस्तीपुर को उपलब्ध करा दिया है। जिसके आलोक में जिलाधिकारी ने शिकायती आवेदनपत्र से संबंधित जांच का आदेश दिए हैं। इधर जिलाधिकारी के द्वारा जांच का आदेश मिलने के बाद से, सिविल सर्जन समस्तीपुर का अनर्गल ब्यानीबाजी भी सामने आने लगा है, जो अनुचित है।माले नेता ने यह भी कहा कि, शहरवासियों के चुप रहने के कारण ही पुल -पुलिया, कुआं, तालाब- पोखर, बेनामी, सीमा आदि की जमीन पर भूमाफिया कब्जा जमाये बैठे हैं। इस तरह के खेल में भूमाफियाओं को राजनीतिक दिग्गज तथा संबंधित अधिकारियों का संरक्षण भी प्राप्त रहता है। इसके खिलाफ राजनीतिक दलों, संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों, बुद्धिजीवी, छात्र-नौजवानों एवं किसानों व मजदूरों को आगे आने की भी आवश्यकता है।आयोजित इस बैठक के अंत में एक प्रस्ताव पारित कर, एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच कर जमीन वापसी, दोषियों पर कार्रवाई एवं सिविल सर्जन को नहीं हटाया गया तो, वरिष्ठ नागरिक मंच राजनीतिक दलों एवं संगठनों के साथ मिलकर, जिलाधिकारी के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि, भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा, उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झुठे व बेबुनियाद है।उनके द्वारा उस जमीन पर किसी भी प्रकार का कोई भी निर्माण कार्य नही कराया जा रहा है। उनके उपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वह राजनिति से प्रेरित होकर लगाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस जगह पर कब्जा करने की बात की जा रही है, उस जगह पर कुछ जमीन उनके पूर्वजों ने तत्कालीन माननीय राष्ट्रपति के नाम दान कर दिया था। वह उस जमीन पर क्यूं कब्जा करेंगे।इस दौरान भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता ने भी जिलाधिकारी से यह मांग किया है कि, जिस जमीन पर कब्जा किए जाने की बात की जा रही है, उसकी मापी सरकारी अमीन से कराकर सदर अस्पताल के हिस्से की जमीन को लेकर अस्पताल प्रशासन चहारदिवारी का निर्माण करा ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस