???? बिग ब्रेकिंग: भाकपा माले ने प्रतिरोध मार्च निकालकर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता का किया पुतला दहन, दिया चरणबद्ध आंदोलन की धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बिरनामातुला पंचायत के बिरनामा उच्च विद्यालय चौक पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने, जिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकालकर विद्यूत विभाग के कार्यपालक अभियंता का पुतला दहन किया, तथा बिजली विभाग के पदाधिकारियों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी भी किया।

प्रतिरोध मार्च मे शामिल भाकपा माले नेता निर्वाध गति से बिजली आपूर्ति करने, लोड शेडिंग के नाम पर बिजली की बिक्री पर रोक लगाने, बिजली की कटौती बन्द करने, फर्जी बिजली बिल देने पर रोक लगाने, जर्जर ट्रांसफार्मर व तार को बदलने, नया पोल गाड़ने सहित अन्य मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे थे। इस दौरान आयोजित प्रतिरोध सभा को सम्बोधित करते हुए, जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार ने कहा कि, उजियारपुर प्रखंड के विरनामा, चैता, देसुआ, उजियारपुर तथा नाजिरगंज बिजली फीडर की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

इस ध्वस्त व्यवस्था के कारण, भीषण गर्मी में लाखों लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। डबल इंजन की भाजपा जदयू की सरकार ने, बिजली कंपनियों पर से अपना नियंत्रण खो दिया है। सरकार की विफलताओं के कारण बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अन्दर नौकरशाही प्रवृत्ति चरम पर है।

प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, बिजली विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी इतने गैर जिम्मेदार हैं कि, वह क्षेत्र की जनता, जनप्रतिनिधी एवं पत्रकारो का फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 8-10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहता है।

जिससे दिन भर थके मांदे लोगों का नींद, छात्र छात्राओं की पढ़ाई एवं नल जल व्यवस्था पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा है। साथ ही उपभोक्ताओं को फर्जी बिजली बिल देकर, उनका शोषण किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो, भाकपा माले और भी बड़ा व उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान सभा को माले नेता फूल बाबू सिंह, गंगा प्रसाद पासवान, समीम मंसुरी, तनंजय प्रकाश, दिलीप कुमार राय, महेश कुमार सिंह, मोहम्मद फरमान, अर्जुन दास, राहुल राय, फुलेन्द्र प्रसाद सिंह, रामप्रित सहनी, मोहम्मद सलाम, जागेश्वर राय, मनटून राय, सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *