लखनीपुर महेशपट्टी में भटकता मिला 5–6 वर्षीय बच्चा, ग्रामीण ने सुरक्षित रखा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत में एक 5–6 वर्षीय बच्चा भटकता हुआ मिला है। बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय ग्रामीण ने अपने पास रखा है और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चा अपना नाम मोहम्मद तुफैल और अपने पिता का नाम मोहम्मद जाकिर बता रहा है। बच्चा गांव में इधर-उधर भटकता हुआ मिला, जिसके बाद लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 07 निवासी मोहम्मद महबूब ने उसे अपने पास सुरक्षित रखा है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे के परिजनों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

ऐसे में आसपास के क्षेत्रों में इसकी सूचना दी जा रही है ताकि उसके माता-पिता या परिजन जल्द से जल्द उसे पहचान कर अपने साथ ले जा सकें। ग्रामीणों ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस बच्चे को पहचानता हो, तो उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 07 स्थित मोहम्मद महबूब के पास पहुंचकर बच्चे को ले जा सकता है।

हालांकि बच्चे को लेने आने वाले अभिभावक को अपनी और बच्चे की पहचान से संबंधित कोई एक प्रमाण अवश्य दिखाना होगा, ताकि बच्चे को सही परिजनों के सुपुर्द किया जा सके।

विशेष जानकारी के लिए आप हमें: 9576936437 पर कॉल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *