समस्तीपुर में 12 वर्षीय बच्ची लापता, परिजनों ने लोगों से लगाई मदद की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मथुरापुर वार्ड संख्या–13 स्थित मस्जिद के पास रहने वाली करीब 12 वर्षीय बच्ची, आलिया नाज गुरुवार शाम में लापता हो गई है। बच्ची के अचानक गायब होने से परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता वसीम अख्तर उर्फ राजू सबकुछ वाला ने बताया कि, उनकी पुत्री आलिया नाज 05 मार्च 2026 की शाम घर से बाहर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी है।

काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के इलाके और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने बताया कि बच्ची के लापता होने के बाद से परिवार के लोग काफी परेशान हैं, और लगातार उसकी खोजबीन कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों से भी मदद की अपील की गई है।

परिवार ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि अगर किसी को भी बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिले, या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें, ताकि बच्ची को सकुशल घर वापस लाया जा सके।

संपर्क नंबर:
📞 918709569023
📞 9470431160

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *