पूसा में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। जिले के प्रखंड मुख्यालय पूसा के समीप खेल मैदान में, सोमवार 09 मार्च को दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में, “जय जवान जय किसान युवा क्लब”, हरपुर पूसा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन “माय भारत” के राज्य उपनिदेशक सुश्री दीक्षा मिश्रा ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर मंचासीन अतिथियों को शॉल, माला व मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री दीक्षा मिश्रा ने कहा कि, खेलकूद से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, तथा उनमें अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है।

वहीं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के निदेशक प्रियरंजन कुमार ने कहा कि, खेलकूद के आयोजन से समाज में सौहार्दपूर्ण माहौल का निर्माण होता है। आयोजित इस प्रतियोगिता में पुसा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए युवा एवं युवतियों ने भाग लिया। इस दौरान दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रवीश कुमार रवि, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार, दक्षिणी हरपुर पंचायत के सरपंच संजय साह, अस्पताल प्रबंधक राजपाल कुमार, सत्येंद्र राय, दिनेश राय, सुमन कुमार, फिजिकल टीचर सूरज कुमार, ओम कुमार, क्लब के सचिव नीरज कुमार, रविंद्र सिंह, राजाराम सिंह, अखिलेश सिंह, विवेक कुमार, विमलेश कुमार, मोनू कुमार, नयन कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, शिवम कुमार, रविरंजन कुमार, सनम कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *