???? बिग ब्रेकिंग: सावन माह की पहली सोमवारी पर ही, उचक्कों ने थानेश्वर मंदिर परिसर से महिलाओं के गले उड़ा डाला तकरीबन 10 लाख से भी अधिक के सोने की चेन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] नगर थाना क्षेत्र स्थित जिला मुख्यालय के सबसे प्रसिद्ध देवस्थली, थानेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने आए करीब एक दर्जन से अधिक महिला शिव भक्तों के गले से, उचक्कों ने सोने की चेन उड़ा लिया।

एक घंटा के अंदर करीब एक दर्जन महिलाओं के गले से सोने की चेन निकाल लिए जाने की सुचना से मंदिर परिसर में जलाभिषेक करने गये, शिवभक्तों के बीच हरकंप मच गया। हालांकि सोने की चेन से हाथ धो चुकी कुछ महिलाएं रोती बिलखती अपने अपने घर चली गयी। हालांकि कुछ महिलाओं ने स्थानीय नगर थाना को घटना से संबंधित सूचना देते हुए, इस घटना की लिखित शिकायत भी दिया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली गांव निवासी, रिंकी कुमारी का घटना के संबंध में बताना है कि, वह जल चढ़ाने धनेश्वर मंदिर के भीतर गई थी। जहां गर्भगृह के अंदर एकाएक काफी भीड़ हो गयी, और उसी भीड़ का फायदा उठाकर उचक्का टाइप के बदमाशों ने उनके गले से सोने का चेन काट लिया।

महिला ने उक्त चेन की कीमत करीब 2 लाख रूपए बताया है। हालाँकि महिला ने घटना से संबंधित आवेदन भी नगर थाना को उपलब्ध करा दिया है। वहीं जिले के नगर थाना अंतर्गत ताजपुर रोड धरमपुर निवासी, मनीष कुमार का बताना है कि, उनकी मां तथा उनकी भाभी पहली सोमवारी के अवसर पर थानेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने आई थी।

जहां मंदिर परिसर में घूम रहे हैं उचक्कों ने उनकी मां व उनकी भाभी के गले से सोने का चैन काट लिया, हालांकि उनकी भाभी के गले से चैन काटने के बाद भी बदमाश चेन लेने में सफल नहीं रहे, और वह चेन उनकी भाभी के बाल में फंसकर रह गया।

जिसके कारण उनका लाखों का नुकसान होने से बच गया। लेकिन उनकी मां का चेन वह बदमाश लेते चले गए। आपको बता दें कि विगत कुछ महीनो से, नगर थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग, तथा झपट्टा मारकर रूपए लूटने वाले मामलों में काफी तेजी आई है। बाबजूद नगर थाने की पुलिस आराम से चैन की नींद सोने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *