???? बिग ब्रेकिंग: लाश पर भी अपना फायदा खोजते हैं जनप्रतिनिधी, मजदूर की मौत के आड़ में 2 लाख रूपए की दलाली व ठगने का लगा आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट पंचायत में, बिजली के चपेट में आकर मजदूर मनोज पासवान की हुई दुखद मौत के बाद, भाकपा माले ने आज बुधवार 24 जुलाई को मृतक के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर, उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मृतक के परिवार के साथ एकजुट रहने की बात कही।

इस दौरान मौके पर मौजूद भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने बताया कि, जिस समय मनोज पासवान का शव दरवाजे पर रखा हुआ था, परिवार के सभी लोग व समाज के लोग दुखी और गमगीन थे, इस दौरान स्थानीय मुरियारो गांव के एक गरीब किसान देवन चौरसिया को, स्थानीय जिला पार्षद अमृत चौधरी, मोहम्मद अनवर अहमद उर्फ मुन्ना व मुखिया पति कृष्ण कुमार शर्मा तीनों मिलकर, उक्त किसान को एक घर में ले जाकर, दो लाख रुपए की दलाली मांग कर ठगने की कोशिश कर रहा था।

इसकी सूचना जैसे ही उन्हें मिली, वह मौके पर पहुंचकर इसका कड़ा प्रतिरोध किया तथा देवन चौरसिया को उन तीनों के चंगुल से आजाद कराया, तथा उसी घटना के विरोध में आज अंगारघाट में उनके नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च किया गया है।

आयोजित इस प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए महावीर पोद्दार ने कहा कि, अगर मनोज पासवान की बिजली के करंट से हुई मौत मामले में, देवन चौरसिया दोषी था तो, घटनास्थल पर मौजूद अंगारघाट पुलिस पदाधिकारी के हवाले उसे क्यों नहीं किया गया, जो घर में ले जाकर दो लाख रुपए मांगा जा रहा था ?

उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटे हुए थे, कहीं जिला पार्षद सदस्य अमृत चौधरी की मंशा, देवन चौरसिया को दोषी करार देकर, मौके पर जुटी भीड़ के सहारे किसी हिंसा की घटना को घटाने की साज़िश तो नही थी ?

इस दौरान श्री पोद्दार ने यह भी बताया कि, समय रहते भाकपा माले के कड़ा प्रतिरोध के कारण उनकी साज़िश बेनकाब हो गयी, और शान्ति व्यवस्था बनी रही। वहीं भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार के द्वारा, जिला पार्षद सदस्य अमृत चौधरी के उपर लगाए गए आरोप से संबंधित उनका पक्ष जानने के लिए जब, जिला पार्षद सदस्य अमृत चौधरी के दुरभाष पर सम्पर्क करने की कोशिश की गयी तो, पुरा रिंग होने के बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नही किया, जिसके कारण जिला पार्षद सदस्य अमृत चौधरी का पक्ष नही जाना जा सका।

इस दौरान सभा को भाकपा माले नेता समीम मंसुरी, हरिकांत गिरी, मोहम्मद अब्दुल सलाम, लाल बाबू पासवान, रंजीत पासवान, मोहम्मद जासिम, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद आलमगीर, धर्मेंद्र सहनी आदि ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस