
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] पुसा थाने की पुलिस ने, थाना क्षेत्र लूटी गयी बाईक मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी गई पल्सर बाईक, घटना में प्रयुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र से लूटी गयी लाल रंग की टीवीएस बाईक, चांदी का 01 चेन, 01 कीपैड मोबाईल, 01एन्ड्राॅयड मोबाईल तथा 01 एटीएम कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पुसा थाना क्षेत्र के मोरसंड बहादुरपुर वार्ड 10 निवासी, स्वर्गीय कुलदीप राम के 23 वर्षिय पुत्र अजीत कुमार तथा, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के छोटी पुनास वार्ड 09 निवासी, योगेन्द्र पासवान के 22 वर्षिय पुत्र अजीत कुमार के रूप में की गयी।
उक्त जानकारी एसडीपीओ सदर सह एएसपी सदर संजय कुमार पांडेय ने, कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, सोमवार 15 जुलाई की देर रात करीब 2 बजे, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव निवासी, विकास कुमार पुसा थाना क्षेत्र होकर अपने घर पोखरैरा जा रहे थे, कि इसी दौरान बिरौली गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और हथियार का भय दिखाकर उनसे उनकी पल्सर बाईक छीन ली, तथा आराम से भाग निकले।
घटना की सुचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए, तत्काल पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के आदेश व उनके नेतृत्व मे एक टीम का गठन, मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए, बुधवार 24 जुलाई की रात्री करीब 10:15 बजे, थाना क्षेत्र के मनटोला बांध की ओर जाने वाली रास्ता पर घेराबंदी कर, घटना में शामिल दोनों अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिसने पुछताछ के क्रम में अपना अपराध भी स्वीकार किया है। एएसपी सदर संजय कुमार पांडेय ने यह भी बताया कि, गिरफ्तार दोनों बदमाशों का आपराधिक ईतिहास भी रहा है। मौके पर थानाध्यक्ष पुसा राहूल कुमार पुलिस अवर निरीक्षक प्रियरंजन कुमार, श्रेया कुमारी व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक गोरखनाथ सिंह आदि मौजूद थे।







