अरविन्द कुमार/शिव उदय सिंह/दलसिंहसराय: [समस्तीपुर] जिले की दलसिंहसराय पुलिस ने थाना क्षेत्र के डैनी चौक स्थित एनएच 28 पर, दिनदहाड़े हुई बाईक सवार व्यक्ति की हत्या मामले का सफल उद्भेदन करते हुए, घटना में शामिल बदमाशों में से दो बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर मेनका गांव निवासी, धनेश्वर महतो के पुत्र मनीष कुमार तथा पिंकू कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में की गयी है। उक्त जानकारी एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने, मंगलवार 13 अगस्त को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में दिया।

प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, बीते माह 22 जुलाई को उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रह्ण्डा पंचायत के पचपैका गांव निवासी, शिवजी महतो के 50 वर्षिय पुत्र अनिल महतो उर्फ विनोद महतो की, बाईक सवार अज्ञात बदमाशों ने, डैनी चौक के पास एसएच 88 पर, उस समय गोली मारकर ह्त्या कर दिया था, जिस समय वह अपने घर पचपैका से दलसिंहसराय कोर्ट जा रहे थे।

इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के आदेश पर, तथा उनके नेतृत्व में तुरंत एक एसआईटी का गठन कर इस घटना की छानबीन शुरू कर दी गयी। छानबीन के क्रम में डीआईयू की टीम ने प्राप्त मानवीय आसुचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर, घटना में शामिल सभी बदमाशों की पहचान करते हुए, घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस घटना के सफल उद्भेदन के लिए बनी छापामारी टीम में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय, डीआईयू के पुलिस निरीक्षक चंद्रकेतू, पुलिस अवर निरीक्षक कमल नयन, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।







