अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (समस्तीपुर) भारतीय चिकित्सा संघ (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की समस्तीपुर शाखा ने, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मेडिकल कॉलेज की प्रशिक्षु छात्रा के साथ, कार्यस्थल पर की गई दुष्कर्म व हत्या के विरोध में, मंगलवार 13 अगस्त की देर संध्या जिला मुख्यालय स्थित सदर परिसर से कैंडल मार्च निकाला, जो पटेल गोलंबर पर जाकर समाप्त हो गया।

कैंडल मार्च में शामिल जिला के डॉक्टरों ने यह माँग किया कि, इस जघन्य हत्याकांड की न्यायिक जाँच करायी जाए, तथा इस घटना में शामिल दोषियों की पहचान कर, सभी दोषियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर कर, उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाए।

मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ जीसी कर्ण, डॉ रश्मि रानी, डॉ हेमंत कुमार सिंह, डॉ दया शंकर सिंह, डॉ पुष्पा रानी, डॉ रेणु राणा, डॉ एके आदित्य, डॉ रिज़वान अहमद, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नागमणि राज, डॉ सैयद मेराज़ इमाम, डॉ मनीष कुमार, डॉ विनायक, मडॉ उत्सव कुमार, डॉ सुप्रियो मुखर्जी, डॉ अरुण कुमार झा, डॉ राजेश कुमार सहित दर्ज़नो डॉक्टर मौजूद रहे।








