Samastipur: हक दो वादा निभाओ कार्यक्रम के तहत अंगारघाट में की गयी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/मृत्यूंजय कुमार कर्ण:[उजियारपुर] उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट पंचायतम में, वार्ड संख्या 02, 04, 05, 13 एवं 14 में, हक दो – वादा निभाओ अभियान के तहत जन सम्वाद कार्यक्रम आयोजित किया।


जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार को जूमलों की सरकार नहीं बनने दिया जायेगा। केंद्र की भाजपा नीति नरेंद्र मोदी की सरकार ने 15-15 लाख रुपए देने, पक्का मकान देने, मंहगाई कम करने, 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने सहित अन्य वादा किया था।

किन्तु एक वादा नहीं निभाया। वहीं राज्य की नीतिश कुमार की सरकार ने जाति आधारित जनगणना कराने के बाद, विधानसभा में घोषणा किया था कि सभी 94 लाख से अधिक परिवार जो गरीबी रेखा से नीचे हैं, उन्हें दो दो लाख रुपए आर्थिक सहायता दी जाएगी। आज आठ महीने बीत जाने के बाद भी, किसी को भी एक रुपए सहायता नहीं मिला। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अपने इरादों, वादों और घोषणाओं से मुकरने वाली सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले हक दो वादा निभाओ अभियान चलाकर, केन्द्र और राज्य सरकार का पोल खोल कर रख देगी।

उन्होंने ऐलान किया कि सभी गरीबों को दो दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने, सत्तर हजार रुपए से कम का गरीब प्रमाण पत्र निर्गत करने, पक्का मकान देने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, 200 यूनिट फ्री बिजली देने, किसानों को लाभकारी मूल्य निर्धारण करने, बेरोजगारो को रोजगार या दस हजार मासिक भत्ता देने, मनरेगा में करोड़ों के घोटाले की एवं भ्रष्ट और कमिशनखोर उजियारपुर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को बर्खास्त करने, भूमिहीनों  को 10 डीसमिल जमीन देने सहित अन्य मांगों को लेकर, 22 अगस्त 2024 को उजियारपुर अंचलाधिकारी के समक्ष विराट प्रदर्शन किया जाएगा।

जन सम्वाद कार्यक्रम को शमीम मन्सुरी,मो जासिम, रणजीत पासवान,लाल बाबू पासवान , नरेश साह, हरे कृष्ण राय,मो सलाम एवं हरिकांत गिरी ने सम्बोधित किया जबकि सैकड़ों लोगों ने जन सम्वाद अभियान में शामिल हुए और प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *