Samastipur: प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने की मांग को लेकर विद्यूत उपभोक्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) ताजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित, जनता चौक से प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, 24 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने, विधुत सेवा शुल्क-मीटर शुल्क एवं लोड शुल्क पर रोक लगाने, 2 सौ यूनिट फ्री बिजली देने आदि मांगों को लेकर विधुत उपभोक्ताओं ने इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले विशाल जुलूस निकाला।

इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यूत उपभोक्ता, इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले बुधवार 04 सितम्बर को, बाजार क्षेत्र के जनता मैदान के पास इकट्ठा होकर “कथित रूप से तेज चलने वाला प्रीपेड मीटर पर रोक लगाओ”, “इलेक्ट्रीक शुल्क-मीटर शुल्क, लोड शुल्क पर रोक लगाओ”, “सबसे गरीब राज्य में सबसे महंगा बिजली क्यों- बिहार सरकार जबाब दो” आदि नारे लगाते हुए, जनता मैदान से जुलूस निकला जो, गुदरी रोड, एनएच 28 रोड होते हुए, नेशनल हाईवे के पेट्रोल पंप तक नारे लगाकर भ्रमण करते हुए, पुनः जनता मैदान पहुंचकर एक जुलूस सभा में तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद एजाज ने किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए, विद्यूत सुधार संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक, सह भाकपा-माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि, विगत काफी दिनों से प्रीपेड मीटर तेज चलने की खबरें, लगातार आ रही है।

उनका कहना है कि डिजिटल मीटर का 250 से 300 रूपये का बिल आता था, लेकिन प्रीपेड मीटर लगते ही उनका बिल 5 सौ रूपये का आने लगा। यह शुद्ध रूप से जनता के गाढ़ी कमाई का लूट है, और इस लूट का विरोध किया जाना चाहिए। आरवाईए के जिला सचिव आसिफ होदा ने कहा कि, सबसे गरीब राज्य में सबसे महंगी बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं का शोषण है।

उन्होंने प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने, प्रतिदिन 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की गारंटी करने, दिल्ली की तर्ज पर 2 सौ यूनिट फ्री बिजली देने, मीटर रेंट, लोड चार्ज समेत अतिरिक्त चार्ज वापस लेने, जबरदस्ती प्रीपेड मीटर लगाने पर रोक लगाने, प्रीपेड मीटर का बिल देने आदि की व्यवस्था करने की मांग की है।

मौके पर शंकर महतो, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता, मोहम्मद अबुबकर, मोहम्मद कयूम, बिरजू कुमार, अरशद कमाल बबलू, परवेज कलीम सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *