अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[समस्तीपुर] जिला मुख्यालय के दुधपुरा पुलिस लाईन में, जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार 07 सितम्बर को, सम्मान समारोह सह बड़ा खाना का आयोजन किया गया। आयोजित इस सम्मान समारोह तथा बड़ा खाना के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने, लोकसभा चुनाव 2024 में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को, संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस समारोह के माध्यम से जिले के नगर आयुक्त केडी प्रज्वल, एएसपी सह सदर एसडीपीओ संजय पाण्डेय, यातायात डीएसपी आशीष रंजन को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
आयोजित इस सम्मान समारोह तथा बड़ा खाना के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि, जिले में लोकसभा चुनाव 2024 निर्विवाद रूप से बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।
यह उपलब्धि जिला प्रशासन व पुलिस के लिए बड़ी बात है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, निर्वाचन का काम केवल एक व्यक्ति के बेहतर प्रदर्शन करने से सफल नहीं होता है। इस सफलता को पाने के लिए प्रत्येक स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए, एक दुसरे के सहयोग के साथ कार्य करना पड़ता है।
इस दौरान श्री सिंह ने यह भी बताया कि, पुलिस प्रशासन के सभी पदाधिकारी व कर्मियों के कड़ी लगन व मेहनत से यह लाेकसभा चुनाव पुरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर, विधि व्यवस्था सहित तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए, बिहार विधानसभा चुनाव कार्य को शांतिपूर्ण सफल बनाने के लिए तैयार रहने को कहा।
इस दौरान चकमेहसी थानाध्यक्ष दिव्य ज्योति को भी जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर विनय तिवारी ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस दौरान इस समारोह स्थल पर एडीएम विनय कुमार तिवारी, नगर आयुक्त केडी प्रज्जवल, मुख्यालय डीएसपी कृष्ण कुमार दिवाकर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, उत्पाद निरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी, प्रशिक्षु डीएसपी नीतिश चंद्र धारिया, मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।








