बिहार में LPG कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 10 केस दर्ज, 293 सिलेंडर जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पटना। बिहार पुलिस ने राज्यभर में रसोई गैस (LPG) की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अब तक 10 प्राथमिकी दर्ज करते हुए 293 LPG सिलेंडर जब्त किया हैं तथा 12 आरोपियों की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आम उपभोक्ताओं को राहत देने और गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न जिलों में छापेमारी कर अवैध भंडारण और कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

जिलावार कार्रवाई में अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 261 सिलेंडर जब्त किए गए हैं! जबकि बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र से 11, मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना से 7 और शिवहर थाना क्षेत्र से 6 सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा सारण जिले के हरिहरनाथ व नगर थाना क्षेत्रों से कुल 7 सिलेंडर जब्त किए गए। मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान थाना से 1 सिलेंडर जब्त हुआ। वहीं सिवान और कटिहार में भी मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इन मामलों में मुख्य रूप से Essential Commodities Act की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है, जबकि कुछ मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि LPG से जुड़ी किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, ओवरचार्जिंग या अवैध भंडारण की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या प्रशासन को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *