अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(लरझाघाट) लड़झाघाट थाना अंतर्गत सलहा बुजुर्ग गांव में, बुधवार 11 सितंबर की दोपहर करीब 2:00 बजे, खाना बनाने के लिए लकड़ी का जलावन लाने गई एक महिला को, किसी विषैले सांप ने डस लिया। जिसके बाद उक्त महिला घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गयी।

स्थानीय लोगों ने तत्काल उक्त महिला को किसी ओझा-गुनी के पास ले जाकर, झाड़फूंक से उक्त घायल महिला का इलाज कराना चाहा, लेकिन महिला के बिगड़ती हालत को देखकर, उक्त ओझा-गुनी ने भी उक्त महिला को ईलाज के लिए, किसी डॉक्टर के पास ले जाने को कहा।
जिसके बाद महिला के परिजन उसे ईलाज के लिए, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर ले गए। जहां पीएचसी हसनपुर में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने, उसे मृत घोषित कर दिया मृत महिला की पहचान लड़झाघाट थाना क्षेत्र के सलहा बुजुर्ग वार्ड 10 निवासी, स्वर्गीय सीताराम यादव की 45 वर्षीया पत्नी सुनैना देवी के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे, मृतका मजदूरी करके वापस अपने घर आने के बाद, खाना बनाने के लिए घर के बगल में रखे लकड़ी का जलावन लाने गई थी। जहां लकड़ी के जलावन के अंदर छिपे विषैले कोबरा सांप ने, उक्त महिला को डस लिया।
जिसके बाद वह महिला घायल हो गयी, तथा बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़ी। उधर महिला को जमीन पर गिरता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जहां जलावन से सांप को बाहर निकलता देखकर, स्थानीय लोग उसे किसी ओझा गुनी के पास लेकर गए। जहां महिला की बिगड़ती हालत को देखकर, ओझा-गुनी ने खुद उक्त महिला को अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
जिसके बाद बेहोश महिला को उसके परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर ले गए। जहां पीएचसी पर ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद महिला के शव को उसके परिजन घर लाकर, इसकी सुचना स्थानीय सलहा बुजुर्ग के मुखिया को दिया।
मौके पर पहुंचे सलहा बुजुर्ग के मुखिया ने इसकी सुचना स्थानीय थाना को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय लड़झाघाट थाने की पुलिस, मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जूट गयी है।








