???? बिग ब्रेकिंग: मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली, ईलाज के दौरान हुई मौत, आक्रोशित मुखिया समर्थकों ने समस्तीपुर पटना वाया जंदाहा मुख्य मार्ग को किया जाम! हत्यारे की गिरफ्तारी व SP को जामस्थल पर बुलाने की मांग पर अड़े हैं आक्रोशित लोग, जामस्थल पर पहुंची आधा दर्जन थाने की पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:[हलई] जिले के हलई थाना अंतर्गत डिहिया पुल के निकट हथियारबंद बदमाशों ने बनबीरा पंचायत के मुखिया को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिन्हें ईलाज के लिए जिला के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक बनबीरा पंचायत के मुखिया सह मोरबा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष भी बताए जा रहे हैं। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद हलई थाने की पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गयी है। उधर इस हत्याकांड से आक्रोशित स्थानीय लोग तथा मृत मुखिया के समर्थकों ने, पटना समस्तीपुर मुख्य मार्ग को बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया है।

जिसके कारण सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी हैं। वहीं सड़क जाम की सुचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच, सड़क जाम हटाने की कोशिश में जूट गए हैं, लेकिन आक्रोशित लोग समस्तीपुर एसपी को जामस्थल पर बुलाने तथा हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

घटना के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, पिछले कुछ दिनों से बीमार एक युवक की मौत हो गयी थी, जिसका दाह संस्कार डिहिया पुल के पास किया जा रहा था। जहां पर बनबीरा मुखिया नारायण शर्मा के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान दो लोगों के बीच अचानक बहस शुरू हो गयी।

जिसका बीच बचाव करने स्थानीय बनबीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा गये। इसी दौरान आपस में झगड़ रहे एक पक्ष के बदमाश युवक ने गोली चला दी, जो गोली बनबीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा को जा लगी। जिससे वह जमीन पर गिड़ पड़े। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में तत्काल ईलाज के लिए शहर के एक निजि क्लिनिक ने भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने मुखिया नारायण शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनके समर्थक उग्र हो गए और शव के साथ शनिवार 21 सितम्बर की अहले सुबह से ही पटना समस्तीपुर मुख्य मार्ग को हलई थाना क्षेत्र में जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम समाप्त नही करवाया जा सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *