???? बिग ब्रेकिंग: समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता! घटना के 6 घंटों के अंदर मुखिया नारायण शर्मा हत्याकांड का किया सफल उद्भेदन, घटना का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, 1 पिस्टल 1 जिंदा कारतूस व 3 खोखा बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:( हलई) जिले के हलई थाने की पुलिस ने, बनबीरा मुखिया नारायण शर्मा हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए, घटना में शामिल मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बनबीरा पंचायत निवासी राकेश सहनी के रूप में की गयी है। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस, 03 खोखा बरामद किया गया। उक्त जानकारी एसडीपीओ पटोरी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दिया।

आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ पटोरी ने बताया कि, हलई थाना क्षेत्र के बनबीरा पंचायत स्थित मोहम्मदपुर गांव निवासी, स्वर्गीय बटाउ सहनी के पुत्र रंजीत सहनी की मौत हो गयी थी। जिसका दाह संस्कार करने मुखिया सहित अन्य लोग गांव के डिहिया पुल के पास गए हुए थे। जहां राकेश सहनी नामक युवक ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया।

जिसमें फे एक गोली बनबीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा को जा लगी, जिससे वह घटनास्थल पर ही गिर गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें जिला के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गयी। उधर घटना की सुचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर एक टीम का गठन कर, उक्त अपराधी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी गयी।

इसी क्रम में गुप्त सुचना के आधार पर, घटना के मुख्य आरोपित राकेश सहनी को वैशाली जिला के डीह बुचौली गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए, बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले पैसे के लेनदेन के मामले को लेकर उसने मुखिया की हत्या की है। हालांकि इतनी छोटी सी बात के लिए किसी लोकप्रिय मुखिया की हत्या कर दी जाए, पुलिस की यह थ्यौरी गले से कुछ नीचे नही उतर रही है।

हालांकि घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। अब तो शेष बचे बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।