अरविन्द कुमार/अमित कुमार: (समस्तीपुर) जिले के सदर अनुमंडल क्षेत्र स्थित विक्रमपुर वांदे गांव में सोमवार मंगलवार 08 अक्टूबर को परम आशीष फाउंडेशन (PARAM ASHISH FOUNDATION) तथा हम पर्यावरण फाऊंडेशन के सहयोग से, सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रत्याशी रामनाथ यादव ने फीता काट कर किया।

इस दौरान मौके पर मौजूद परम आशीष फाउंडेशन के पदाधिकारी ने कहा कि, उन लोगों ने बिहार के कटिहार जिला से परम आशीष फाउंडेशन तथा हम पर्यावरण फाऊंडेशन का आगाज किया था, जो आज मुख्य रूप से सभी जिलों में महिला सशक्तिकरण तथा अन्य सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के काम कर रही है।
यह संस्थान ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा कोशिश कर रही है। उसी के तहत उन लोगों के द्वारा फाउंडेशन के अंतर्गत अलग-अलग स्थान पर निःशुल्क सिलाई मशीन का शिक्षण प्रशिक्षण दिया जाता है। इस संस्थान के अंतर्गत अच्छे से काम करने वालों को पुरस्कारों के साथ-साथ सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सिलाई मशीन भी उपलब्ध कराती है।
उनकी यह संस्था महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की हमेशा से कोशिश करती रही है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, परम आशीष फाउंडेशन ने राज भारती को बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में, इसी तरह के कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए अधिकृत किया गया है।
मौके पर परम आशीष फाउंडेशन के निदेशक श्रीमती निकिता कुमारी, पर्यावरण फाऊंडेशन के अध्यक्ष नासिर अली, पर्यावरण फाऊंडेशन के परियोजना प्रमुख जयप्रकाश राम, पर्यावरण फाऊंडेशन के तकनीकी प्रमुख संजीत साहा, समाज सेवक दिलीप भगत,
प्रखंड समन्वयक नजराना परवीण, विधायक प्रत्याशी रामनाथ यादव, समस्तीपुर जिला कोऑर्डिनेटर राज भारती, प्रखंड कोऑर्डिनेटर नजराना परवीन, मोहम्मद हारूणा, पूनम कुमारी, अमजद अली, जूली परवीन, ज्योति कुमारी, हिना कुमारी, मोनी कुमारी सहित स्थानीय मुखिया सरपंच तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।







