???? बिग ब्रेकिंग: तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाईक सवार युवक को मारी टक्कर, बाईक सवार दोनों युवक हुआ जख्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली गांव में एक ही बाइक पर सवार दो युवकों को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवकों की पहचान भगवानपुर देसुआ गांव के वार्ड 11 निवासी, भाग्य नारायण राय के 23 वर्षिय पुत्र सुरेश राय व उपेन्द्र राय के 22 वर्षिय पुत्र बिजय राय के रूप में बताया गया है। घटना दलसिंहसराय बिशनपुर पथ पर शनिवार 12 अक्टूबर की देर शाम करीब 9 बजे की बतायी जा रही है।

हालांकि घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। हादसे की सूचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की पड़ताल मे जूट गयी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक पतैली गांव से अपने घर भगवानपुर देसुआ लौट रहा था।

इसी दौरान विशनपुर की ओर से आकर दलसिंहसराय की ओर जा रही स्कॉर्पियो ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक दो हिस्सों में बंट गई, तथा बाईक सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी होकर सडक पर गिर गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर पटना रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *