???? बिग ब्रेकिंग: स्मार्ट मीटर का कमाल, मजदूर के घर में इस्तेमाल की जा रही 03 बल्ब व 02 पंखे का बिजली बिल आया 32 लाख 62 हजार 6 सौ 25 रूपए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार: ( समस्तीपुर ) जिले के
उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चाँदचौर मथुरापुर गांव निवासी एक मजदूर के होश उस समय उड़ गए, जिस समय उनका तीन माह का बिजली का बिल आया।

बिजली बिल देखकर अचानक बुजुर्ग आदमी बेहोश हो गया। बाद में परिजनों के द्वारा उन्हें पानी का छींटा मारकर होश में लाया गया। तब जाकर यह जानकारी मिली की ननकी दास जो पेशे से मजदूर है के घर में लगे स्मार्ट मीटर का बिजली बिल करीब 33 लाख रूपए आया है।

जिसके बारे में सोचने मात्र से वह बेहोश हो गए। पिड़ित मजदूर का बताना है कि, पहले उनका बिजली बिल प्रति माह 50-70 यूनिट आता था, इधर स्मार्ट मीटर लगाने के बाद अचानक  सितम्बर महीने का बिजली बिल 980343 यूनिट का 32 लाख 62 हजार 6 सौ 25 रूपए आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी है।

वहीं इस संबंध में भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सह विद्यूत सुधार संघर्ष मोर्चा समस्तीपुर के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रीपेड मीटर को त्रृटिपूर्ण बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *