???? बिग ब्रेकिंग- अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश युवक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार:(समस्तीपुर) जिले की खानपुर थाने की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए, थाना क्षेत्र के कामोपुर गांव से एक बदमाश युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार बदमाश युवक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कामोपुर गांव निवासी, स्वर्गीय शोभा राय के 22 वर्षिय पुत्र ननकी राय उर्फ नीरज राय के रूप में की गयी है। गिरफ्तार बदमाश युवक के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली व एक एंड्रॉयड मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दिया। पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि, गुप्त सुचना के आधार पर उक्त युवक को एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली व एक मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।

जिससे आवश्यक पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट में खानपुर थाना कांड संख्या 263/24 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उक्त बदमाश की गिरफ्तारी के लिए बनी छापामारी टीम में अपर थानाध्यक्ष खानपुर पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, सिपाही रंजन कुमार, शिवराज कुमार, श्रद्धांजलि कुमारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *