???? बिग ब्रेकिंग- उजियारपुर प्रखंड के सबसे युवा पैक्स अध्यक्ष बने चांदचौर मध्य के धीरज कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चाँदचौर मध्य पंचायत के युवा उम्मीदवार धीरज कुमार ने विगत 10 सालों से पैक्स अध्यक्ष पद पर काबिज रहे पुर्व पैक्स अध्यक्ष को शिकस्त देते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

शनिवार 30 नवम्बर की सुबह उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में हो रही मतगणनना के बाद दिन के करीब 11 बजे चुनाव जीत लेने की अधिकारिक घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाने लगे।

समर्थकों ने इस दौरान जमकर पटाखे भी फोड़े तथा हिन्दी गानों की धुन पर जमकर डांस भी किया। इस दौरान चांदचौर मध्य पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि, यह जीत उनके मतदाता मालिकों तथा पंचायतवासियों की जीत है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, पंचायत के किसानों से संबंधित सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं पर ध्यान देना तथा सरकारी योनाओं का लाभ पहुंचाना उनका पहला काम होगा।

उनकी परेशानियों को दुर करने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान मौके पर मुखिया प्रतिनिधी रणवीर चौरसिया, उपमुखिया छोटू कुमार, भोला कुमार, धर्मनाथ कुमार, रविन्द्र कुमार, गोलू कुमार, राजू चौरसिया, मिथिलेश सदा, अजित चौरसिया, दिलीप झा व कुंदन मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष धीरज कुमार चौरसिया के समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *