अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(पटोरी) जिले के पटोरी थाना अंतर्गत कवि चौक स्थित मासुम इंटरप्राइजेज में अज्ञात चोरों के द्वारा एक भीषण चोरी की घटना को अंजाम देते हुए करीब 25-30 लाख रूपए मूल्य के मोबाइल के चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

घटना शनिवार 04 जनवरी की अहले सुबह करीब 04:00 बजे की बतायी जा रही है। उधर घटना की सुचना मिलते ही पटोरी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक कुणाल चंद्र सिंह मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जूट गए हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, दुकानदार अन्य दिनों की भांति शुक्रवार 03 जनवरी को भी अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इसी दौरान शनिवार की अहले सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने उनके दुकान का शटर उखाड़ दिया और दुकान के अंदर दाखिल हो गए, तथा दुकान में रखा सारा महंगा मोबाइल फोन चुराकर लेते चले गए।
घटना की जानकारी उक्त दुकानदार को उस वक्त हुई, जब किसी दुसरे स्थानीय दुकानदार ने उनके दुकान का शटर कटा हुआ होने की जानकारी उनके मोबाइल फोन पर दिया।
स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, इस चोरी की घटना में करीब 25-30 लाख रूपए मूल्य के महंगे व ब्रांडेड मोबाइल की चोरी कर ली गयी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस घटना से संबंधित स्थानीय पुलिस प्रशासन का बयान नही आया है, और ना ही पिड़ित दुकानदार के द्वारा स्थानीय थाना को आवेदन ही उपलब्ध कराया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि, चोरी गये सभी मोबाइल की कीमत क्या थी।
आपको बता दें कि विगत एक सप्ताह में पटोरी थाना क्षेत्र में यह दुसरी सबसे बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, और पटोरी पुलिस चैन की नींद सोती रही है।
अहले सुबह हुई इस चोरी की घटना से ईलाके में दहशत का माहौल है। पटोरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही इस चोरी की घटना से स्थानीय लोग भी पटोरी पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठाने लगे हैं।







