???? बिग ब्रेकिंग: मथुरापुर थानाध्यक्ष, STF पटना व DIU की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में TOP-10 बदमाशों में शामिल RDX को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले की मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने DIU समस्तीपुर व STF पटना टीम के सहयोग से जिले के कुख्यात 25 हजार के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कुख्यात ईनामी अपराधी की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी, स्वर्गीय गणेश सिंह के 22 वर्षिय पुत्र अंकित कुमार उर्फ RDX के रूप में की गयी है।

इस संबंध में एसडीपीओ सदर टू विजय कुमार महतो का बताना है कि, थानाध्यक्ष मथुरापुर को गुप्त सुचना मिली कि, जिले का कुख्यात अपराधी अंकित कुमार उर्फ RDX जो पुलिस मुख्यालय के टॉप टेन अपराधियों की सुची में शामिल है, और जिस पर पुलिस मुख्यालय ने 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा है, को मथुरापुर थाना क्षेत्र में देखा गया है।

जिसके बाद कुख्यात अपराधी अंकित कुमार उर्फ RDX की तलाश में समस्तीपुर में डेरा जमाए STF पटना व DIU टीम को इसकी सुचना दी गयी। जिसके बाद सभी पुलिस कर्मी एक जगह इक्ट्ठा होकर संयुक्त से कार्रवाई करते हुए अंकित कुमार उर्फ RDX को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान एसडीपीओ सदर टू ने यह भी बताया कि, गिरफ्तार कुख्यात बदमाश अंकित कुमार उर्फ RDX के खिलाफ जिले के मुसरीघरारी थाना में दर्ज कांड संख्या-49/22, 115/22, तथा 116/24 सरायरंजन थाना में दर्ज कांड संख्या- 179/22, कर्पूरीग्राम थाना में दर्ज कांड संख्या- 53/23, वैनी थाना में दर्ज कांड संख्या- 35/24, 40/24, वारिसनगर थाना में दर्ज कांड संख्या- 21/25, मथुरापुर थाना में दर्ज कांड संख्या- 02/25 में, चार्जशिटेड व वांछित है।

इस कुख्यात की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में पुलिस निरीक्षक सह डीआईयू प्रभारी शिव पूजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार, सिपाही संतोष कुमार, सिपाही कुन्दन चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस