???? बिग ब्रेकिंग: ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के समस्तीपुर बरौनी रेलखंड पर उजियारपुर रेलवे स्टेशन के पास, टाटा छपरा डाउन ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गुरुवार 17 अप्रैल की देर शाम करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच, शव को बीच पटरी से हटाने की जुगत में भीड़ गई है। मृतक के पैर में पहले से ही मरहम पट्टी किया हुआ है। जिससे यह कयास लगाया जा रहा है कि, मृतक के पैर में किसी कारणवश चोट लग गई होगी।

जिसके कारण उसके पैर में पहले से ही मरहम पट्टी किया हुआ है। मृतक का रंग गोरा है तथा दुबला पतला बताया जा रहा है। मृतक ने लुंगी और शर्ट पहन रखा है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि मृतक को शाम के समय करीब 5 बजे घटनास्थल के पास ही  रेलवे ट्रैक के बगल में बैठा हुआ देखा गया था।

इसी बीच देर शाम  करीब 8:00 बजे किसी ने देखा है कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो, उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रेन की चपेट में आने के कारण मृतक के सिर में गहरी चोट लगी है, जिसके कारण घटनास्थल पड़ ही उसकी मौत हो गई।

खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि इस संबंध में उजियारपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मी कुछ भी बताने से परहेज करते देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *