???? बिग ब्रेकिंग: अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी को मिली बड़ी सफलता! प्रेमी के साथ घर से भागी महिला को प्रेमी सहित फिल्मी अंदाज में किया बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज।उजियारपुर।मृत्युंजय कुमार कर्ण।

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव से, विगत 06 माह पुर्व गायब हुई विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। जिसे चिकित्सीय परीक्षण हेतू सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। जिसे चिकित्सीय जांच के बाद न्यायालय में उसके बयान को कलमबद्ध करने के लिए सुपुर्द कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी इस विवाहिता की सकुशल बरामदगी को लेकर मैनुअल व तकनीकी रूप से काफी मेहनत कर रही थी, हालांकि थानाध्यक्ष की मेहनत रंग लायी, और विवाहिता प्रेमी संग बरामद कर ली गयी।

ज्ञात हो कि खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी, गंगाधर झा ने विगत वर्ष 2024 में 26 अक्टूबर को अंगारघाट थाना में एक आवेदन देकर अपनी पोती सोनू कुमारी, जिसकी शादी अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर गांव निवासी गौतम कुमार से किया गया था, के बारे में लिखित आवेदन दिया गया कि, उनकी विवाहिता पोती डढ़िया असाधर गांव स्थित अपने घर से गायब हैं।

जिसकी काफी खोजबीन भी की गयी है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। उक्त आवेदन में बरामद विवाहिता के दादा ने ससुराल पक्ष के लोगों पर यह भी आरोप लगाया था कि, ससुराल वाले लोग उनकी पोती को दहेज के लिए प्रताड़ित भी किया करते थे। इसलिए उस आवेदन में विवाहिता को ससुरालवालों के द्वारा गायब कर दिए जाने की बात भी कही गयी थी।

हालांकि सुत्रों का बताना है कि, इस मामले को पुर्व थानाध्यक्ष अंगारघाट संतोष यादव ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था, लेकिन वर्तमान थानाध्यक्ष अंगारघाट दिव्यज्योति कुमारी ने अपना पदभार ग्रहण करने के साथ ही, इस मामले को चुनौती के रूप में लिया, तथा मानवीय आसुचना संकलन व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर, अपने प्रेमी के साथ घर से गायब महिला को बरामद कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी ने बताया कि, उन्हें गुप्त सुचना मिली कि, उत्तर प्रदेश से सटे गोपालगंज जिला के चर्चित थावे मंदिर में, अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर गांव से गायब महिला एक युवक के साथ पूजा करने गयी है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और थावे मंदिर से करीब 50 मीटर की दुरी से बरामद कर लिया। जिसे चिकित्सीय जांच व आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापित किया जाएगा, तथा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *