???? बिग ब्रेकिंग: बुढ़ी गंडक नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक डूबकर हुआ लापता, खोजबीन करने में जुटी एसडीआरएफ की टीम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के नगर थाना अंतर्गत बुढ़ी गंडक नदी में चार दोस्तों के साथ नहाने गया एक किशोर नदी में डूबकर लापता हो गया। घटना शनिवार 03 मई की देर शाम करीब 6 बजे की बतायी जा रही है। घटना की सुचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच एसडीआरएफ की मदद से नदी में डूबकर लापता हुए युवक की खोजबीन में जूट गयी है।

हालांकि अंधेरा हो जाने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार की शाम चलाए जा रहे सर्च अभियान को अंधेरा हो जाने के कारण रोक दिया, तथा आज रविवार 04 मई की सुबह एक बार फिर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। बुढ़ी गंडक नदी में डूबकर लापता हुए किशोर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गंडक कॉलनी निवासी मोहम्मद ईम्तियाज के 17 वर्षिय पुत्र मोहम्मद फैयाज के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में घटनास्थल पर मौजूद लोगों का बताना है कि, मोहम्मद फैयाज अपने 03 अन्य दोस्तों के साथ शहर के बीचों-बीच स्थित बुढ़ी गंडक नदी रेलवे पुल के पास नहाने गया था। जहां नहाने के क्रम मे वह गहरे पानी में चला गया। जिसके बाद वह डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद पानी में डूबे किशोर के दोस्तों ने इसकी सुचना उसके घरवालों को दिया।

जिसके बाद परिजन गंडक नदी के तट पर पहुंच अपने स्तर से स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डूबकर लापता हुए किशोर की खोजबीन करने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी सुचना नगर थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, एसडीआरएफ की मदद से गायब बच्चे को ढुंढ़ने में लगे हुए हैं। हालांकि रविवार 04 मई की सुबह करीब 9 बजे तक उन्हें सफलता नही मिली थी।

पुलिस सुत्रों का बताना है कि, अब पटना से गोताखोरों की टीम को बुलाकर एक बार फिर से सर्च अभियान चलाकर बुढ़ी गंडक नदी में डूबकर लापता हुए किशोर की खोजबीन की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *