???? बिग ब्रेकिंग: शराब धंधेबाज युवक की शिकार बनी महिला, अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी पर महिला ने किया विषपान! ईलाज के दौरान मौत! शराब धंधेबाजों पर लगाम लगाने में उजियारपुर पुलिस विफल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उजियारपुर। बिहार की आवाज। अरविन्द कुमार।

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती गाँव में एक महिला ने एक युवक के द्वारा आत्महत्या के लिए मजबुर किए जाने पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार 21 मई की देर शाम की बतायी जा रही है।

महिला की मौत के बाद नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच शव का मृत्यू समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में मृतका के पति का बताना है कि, वह समस्तीपुर बाजार में प्लाईवुड के दुकान में मजदुरी का काम करता है। उसका पैतृक गाँव पटना है।

इधर एक साल से वह अपने ससुराल उजियापुर थाना क्षेत्र के मालती गाँव में ही रह रहा था। इसी बीच मालती गांव निवासी सुशील महतो का पुत्र चांद कुमार ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर व तरह-तरह के झूठे प्रलोभन देकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया, तथा कुछ अश्लील तस्वींरें अपनी मोबाइल में ले लिया।

इधर कुछ दिनों से चांद कुमार के द्वारा तस्वीर वायरल करने के नाम पर उनकी पत्नी को ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिसके बाद उनकी पत्नी काफी परेशान रहने लगी थी। घटना के दिन भी चांद कुमार, उसकी मां व उसकी चाची ने उनके घर पर आकर उनकी पत्नी के साथ मारपीट किया था, तथा तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दिया था। जिसके बाद उनकी पत्नी ने लोक लाज के भय से विषपान कर लिया।

जिसे डायल नंबर 112 की टीम द्वारा ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गयी। आरोपित युवक चांद कुमार के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, आरोपित युवक चांद कुमार अवैध विदेशी शराब का धंधेबाज भी है। वह विगत कई वर्षों इस शराब के इस धंधे में संलिप्त है। वह शराब धंधेबाज युवक उक्त महिला के घर के आसपास, शराब पीने वाले लोगों को बुलाकर शराब की डिलेवरी दिया करता था।

मृत महिला का पति

जिसका उक्त महिला विरोध किया करती थी। जिसके कारण उक्त शराब धंधेबाज युवक ने एक साजिश के तहत उक्त महिला को प्रेमजाल में फांसकर उसकी अश्लील तस्वीर अपने मोबाईल में उतार लिया तथा, ब्लैकमेल करने लगा। जिससे तंग आकर उक्त महिला ने अपनी जान दे दी। इस घटना से यह प्रतीत होने लगा है कि, उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर शराब धंधेबाज सक्रिय होने लगे हैं। जिसे रोकने में उजियारपुर पुलिस पुरी तरह विफल साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।