विद्यूत प्रवाहित तार के चपेट में 10 वर्षिय बच्चे की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोरदीवा गांव में, बिजली के करंट लगने से एक नाबालिग किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे परिजनों ने ईलाज के लिए एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया।

जहां घायल किशोर  की गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदीबा गांव वार्ड 06 निवासी, दीपक दास के 10 वर्षिय पुत्र रवि किशन के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, मृतक घर में ही बिजली के पंखा का तार जोड़ने गया था। जहां वह बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गया। बिजली तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जिसे ईलाज के लिए एक निजि अस्पताल फिर बाद में सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *