???? बिग ब्रेकिंग: शराब माफिया के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद चौकीदार ने युवक को दी धमकी व गंदी गंदी गालियां! ऑडियो क्लिप हुआ वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के विभिन्न सोशल मिडिया पर एक ऑडियो क्लिप एक बार फिर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक उसके मोबाइल पर फोन करके गंदी-गंदी गालियां देते हुए, आठ बजे तक मिलने की बात करता है। साथ ही बोलता है कि तुम्हारे देह में ज्यादा चर्बी हो गया है। तुम्हारे शरीर का एक हड्डी तक नही मिलेगा।

जबकि दुसरा युवक उससे सिर्फ यही पुछता है कि, क्या बात है ? क्या हुआ है ? जिसके जबाब में पहला युवक बोलता है कि, पहले मिलो तब बताएंगे। अगर नही मिला तो घर पर चढ़कर मां ऽऽऽऽऽऽऽ देंगे। इतना कुछ होने के बाद भी सामने वाला लड़का कुछ नही बोलता है।

जब इस वायरल ऑडियो के बारे में जानकारी जुटाई गयी तो, सुत्रों के हवाले से सुचना मिली कि, वायरल हो रहा यह ऑडियो घटहो थाना क्षेत्र का है, तथा मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा युवक घटहो थाना का चौकीदार अर्जुन पासवान व शराब माफिया युवक बताया जा रहा है।

जिसके द्वारा बीते दिनों एक ऑडियो क्लिप वायरल किए जाने के शक में, घटहो थाना का चौकीदार अर्जुन पासवान उक्त युवक को गंदी गंदी गालियां दे रहा है। वहीं इस संबंध में अंचल पुलिस निरीक्षक दलसिंहसराय पिंकी प्रसाद का बताना है कि, बीते दिनों वायरल हुए ऑडियो क्लिप की जांच की जा रही है।

वर्तमान में वायरल हुए ऑडियो क्लिप की जानकारी उन्हें नही है। अगर ऑडियो क्लिप उन्हें मिलती है तो, उसकी भी जांच करायी जाएगी। आपको बता दें कि, घटहो थाना क्षेत्र के चौकीदार अर्जून पासवान का शराब माफिया के साथ, थाना क्षेत्र से वाहन को सुरक्षित निकालने का पुर्व में वायरल हुए ऑडियो क्लिप की जांच अभी तक पुरी हुई भी नही है कि, उक्त चौकीदार के नए वायरल ऑडियो क्लिप ने हरकंप मचा दिया है। हालांकि NEWS 20 BIHAR KI AWAZ वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप के सत्यता की पुष्टि नही करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस को DIU टीम के सहयोग से मिली बड़ी सफलता! ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई रेलवे लोको पायलट हत्या कांड का किया गया सफल खुलासा! मुख्य आरोपी सह हत्यारा बदमाश युवक गिरफ्तार

🔴 बिग ब्रेकिंग: ताजपुर पुलिस को DIU टीम के सहयोग से मिली बड़ी सफलता! ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई रेलवे लोको पायलट हत्या कांड का किया गया सफल खुलासा! मुख्य आरोपी सह हत्यारा बदमाश युवक गिरफ्तार