समस्तीपुर। जिले के मोहिउद्दीननगर थाना अंतर्गत रमैया गांव निवासी, युवा राजद के पुर्व जिलाध्यक्ष सह उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के पुर्व सांसद प्रत्याशी अमरेश राय के घर पर मंगलवार की देर शाम करीब 09:00 बजे 20 से 25 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम देकर ईलाके में दहशत फैला दिया।

इस दौरान युवा राजद के पुर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय के घर से बाहर नही निकलने पर बदमाशों ने उनके दरवाजे पर खड़ी चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों की यह सारी करतूत उनके दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गया। इस दौरान बदमाशों ने करीब 3-4 राउंड फायरिंग किया है। हालांकि घटना के समय बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
वहीं घटना के संबंध में युवा राजद के पुर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय ने बताया कि, घटना के समय वह अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। अचानक दरवाजे पर से फायरिंग की आवाज सुनकर जब वह सीसीटीवी कैमरे में देखे तो करीब 20-30 की संख्या में हथियारबंद नकाबपोश बदमाश उनके दरवाजे पर खड़े थे, और गोली चला रहे थे।
इस दौरान वह बाहर भी निकना चाहे, लेकिन घर के लोगों ने उन्हें रोक लिया। उनके घर से बाहर नही निकलने के कारण बदमाशों ने, उनके दरवाजे पर खड़ी चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया, तथा फायरिंग करने के साथ साथ गंदी गंदी गालियां देते हुए जान मारने की धमकी देते हुए वापस चले गए। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, इस जानलेवा हमला व गोलीबाड़ी के पीछे मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के ही एक आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का हाथ है।
उसी के कहने पर कुछ ज्ञात व कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर चढ़कर इस गोलीबाड़ी की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान श्री राय ने यह भी बताया कि, घटना के बाद स्थानीय पुलिस को तुरंत इस घटना की सुचना दी गयी थी। बाबजूद स्थानीय पुलिस ने एक भी बदमाश को गिरफ्तार नही किया है। हालांकि श्री राय ने अपने जान-माल की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस से मदद की गुहार लगायी है।
वहीं इस घटना से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने बताया है कि, मोहिउद्दीननगर थाना अंतर्गत रमैया गांव निवासी, स्वर्गीय जयकिशुन राय के पुत्र अमरेश राय के द्वारा, मंगलवार 19 अगस्त की देर शाम करीब 08:50 बजे मोहिउद्दीननगर थाना को यह सुचना दी गयी कि, उनके घर पर तेजनारायण राय उर्फ टेकन राय, जो अमरेश राय के चाचा हैं के द्वारा, अन्य लोगों के साथ मिलकर गोली फायरिंग किया जा रहा है।
सूचना मिलने के तुरंत बाद ही स्थानीय थाना के द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर मामलें की जांच की गयी।कुछ देर बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण व जांच किया गया। जाँच के क्रम में यह पाया गया कि, अमरेश राय के पिता तीन भाई हैं, जो सभी लोग संयुक्त मकान में रहते हैं। जिनका आने-जाने का मुख्य रास्ता एक ही है।
इन दोनों के बीच मंगलवार 19 अगस्त की सुबह में, नाला विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा भी हुआ था। जिस संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा स्थानीय थाना को कोई सूचना नहीं दिया गया था। उसी विवाद को लेकर रात्रि में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात प्रकाश में आई है। जिसमें दोनों पक्ष के लोग जख्मी हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है, तथा दोनों पक्ष एक दूसरे पर केस मुकदमा भी किए हुए हैं।
फायरिंग किए जाने मामले में सभी बिन्दुओं पर सुक्ष्मतापूर्वक जांच किया जा रहा है। घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL की टीम द्वारा भी जाँच करायी जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटोरी के नेतृत्व में उक्त घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी तथ्यों का विश्लेषण कर अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। स्थिति सामान्य है।
कुछ लोगों के द्वारा खबर को संबंधित व्यक्ति को भी फॉरवर्ड किया जाता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। धन्यवाद।







