???? BIG BREAKING: कुख्यात बदमाश को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर फायरिंग, जबाबी कार्रवाई के दौरान एक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में अन्तर्जिला कुख्यात बदमाश को पकड़ने गयी चकमेहसी पुलिस व डीआईयू की संयुक्त छापामारी टीम पर बदमाशों के द्वारा गोलीबारी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

हालांकि जबाबी कार्रवाई में डीआईयू की टीम ने भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए, एक कुख्यात बदमाश को गिरफ़्तार करने में सफल हो गयी है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर एक अन्य कुख्यात भागने में सफल रहा। घटना बुधवार 20 अगस्त की देर शाम करीब 9 बजे की बतायी जा रही है।

सुत्रों का बताना है कि, गिरफ्तार बदमाश सीमावर्ती जिला मुजफ्फरपुर का रहने वाला है, जो समस्तीपुर जिला से सटे थाना क्षेत्रों में अक्सर आपराधिक घटना को अंजाम देकर भाग जाता था। इसी बीच आज उसके चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा गांव के आसपास, उसके एक अन्य साथी के साथ मौजूद होने की सुचना मिली।

जिसके बाद डीआईयु व चकमेहसी थाने की पुलिस उसे गिरफ्तार करने मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को अपनी ओर आता देख वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जिसके बाद जबाबी कार्रवाई में छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने भी फायरिंग करते हुए बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया, तथा एक बदमाश को गिरफ्तार भी कर लिया। सुत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सुचना नही है।

हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार की जानकारी नही दी जा रही है।

विस्तृत खबर अपडेट की जा रही है। कृप्या कुछ घंटे ईंतजार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *