समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर पंचायत के योगी चौक पर स्थित माता का मंदिर विगत कई वर्षों से श्रद्धालू भक्त के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। माता के दरबार का पट खुलने के बाद आज मंगलवार अष्टमी तिथि को माता के दरबार में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचने लगे।

यहां के माता के मंदिर की विशेषता है कि, सच्ची श्रद्धा व भक्ति से की गयी आराधना श्रद्धालू भक्त की हर मनोकामना पुरी कर देती है। जिसके कारण वर्ष 2025 में स्थानीय व्यवसायी अरूण दास ने मनोकामना पुरी होने के बाद इस वर्ष के पूजा का सारा खर्च उठाया है।
स्थानीय लोगों में शामिल पुजा के मुख्य पुजारी अरूण दास का बताना था कि, जिस जगह पर माता का मंदिर है, उस स्थान पर ब्रह्म स्थान था। स्थानीय लोगों ने जनसहयोग से इस स्थान पर वर्ष 1996 में माता के मंदिर का स्थापना किए, तथा माता की पूजा अर्चना करने लगे। धीरे-धीरे माता की ख्याति आसपास के गांव में फैली, और श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने लगी।
जिसके कारण पूजा पंडाल व माता के मंदिर का भी विस्तार करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीण गौड़ी शंकर सिंह का बताना है कि, हमारे योगी चौक वाली माता के दरबार में आकर जिसने भी पुरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मत्था टेका है, और मन्नते मांगी है। माता रानी ने उसकी हर एक मनोकामना पुरी की हैं। मौके पर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, रामानंद सिंह, रूप नारायण सिंह सहित मेला कमिटी के लोग मौजूद थे।








