समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या-134 से, उजियारपुर प्रखंड के चाँदचौर मध्य पंचायत निवासी सह मुखिया प्रतिनिधी रणवीर चौरसिया ने, आज शुक्रवार 17 अक्टूबर को अनुमंडल कार्यालय दलसिंहसराय स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, अगर वह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत हासिल करते हैं तो, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र का इस तरह चहुंमुखी विकास करेंगे कि, इसका नजीर पुरा देश देखेगा।
आज तक उजियारपुर विधानसभा और लोकसभा वैशाली वालों के हाथों गिरवी रहा है। इसलिए इसे वैशाली मुक्त कराने के लिए भारी बहुमत से चुनाव जिताने की अपील भी किया
Post Views: 147







