समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी उजियारपुर समस्तीपुर मुख्य पथ पर, एक तेज रफ्तार बाईक सवार युवक ने, भोज खाने जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति को जबरदस्त ठोकर मार दी। जिसमें अधेड़ व्यक्ति समेत दोनों बाईक सवार युवक जख्मी हो गए।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने, तीनों घायलों को ईलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों में से दो घायल व्यक्ति को, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है। वहीं एक युवक को मामूली चोटें लगने के कारण निजी अस्पताल से ही छुट्टी दे दी गयी।
गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत स्थित सुरजपुर गांव निवासी, सुरेश सहनी के 30 वर्षिय पुत्र रोहित सहनी व लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के समाही गांव वार्ड 12 निवासी, श्याम सहनी के 50 वर्षिय पुत्र रघुनन्दन सहनी के रूप में की गयी है। वहीं एक अन्य युवक के निजि अस्पताल से चले जाने के कारण पहचान नही की जा सकी है।
घटना शनिवार 13 दिसम्बर की देर शाम 07:40 बजे की है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि, बाईक सवार दोनों युवक समस्तीपुर की ओर से आकर उजियारपुर की तरफ जा रहा था। उसी सड़क पर अधेड़ व्यक्ति रघुनन्दन सहनी भी गांव के ही राम नारायण सहनी के यहां भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज गति बाईक सवार युवक ने उन्हें ठोकर मार दिया।
जिसमें मौके पर ही बाईक सवार सहित तीनों व्यक्ति गिरकर घायल हो गए। जिसे स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी, तथा गंभीर रूप से घायल बाईक चालक व अधेड़ व्यक्ति को बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
वहीं इस संबंध में निजि क्लिनिक के चिकित्सक का बताना है कि, बाईक चालक के सीने और पेट में गहरी चोट लगी है, तथा अधेड़ व्यक्ति के सिर में चोट लगने के कारण नाक और मुंह से खुन निकल रहा था। इसलिए दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस घटना की जानकारी उजियारपुर पुलिस को नही थी।
वहीं स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, बाईक सवार दोनों युवक विदेशी शराब के नशे में धुत्त होकर काफी तेजी से बाईक को लहरियाकट स्टाईल में चला रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुई है।







