थाना के आगंतुक कक्ष में लटका रहता है ताला, फरियादियों को होती है परेशानी, पुलिसकर्मियों की रहती है मौज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। आम लोगों की शिकायतें सुनने और उन्हें सहज वातावरण में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थानों में बनाए गए आगंतुक कक्ष की व्यवस्था उजियारपुर थाना में दम तोड़ती नजर आ रही है।

उजियारपुर थाना के नए भवन के उद्घाटन के बाद से ही थाना भवन में बना आगंतुक कक्ष बंद है, और उसके दरवाजे पर हमेशा ताला ही लटका रहता है। जिसके कारण थाना पहुंचने वाले फरियादियों को मजबूरन थाना परिसर में ही, इधर-उधर खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।

थाना के बाहर सड़क किनारे तेज धूप, व उमस भरे इस मौसम में महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

आपको बता दें कि, थाना भवन में आगंतुक कक्ष निर्माण का मुख्य उद्देश्य ही, थाना आने वाले लोगों को बैठने की सुविधा देना, उनकी शिकायतों को व्यवस्थित तरीके से सुनना तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना आदि है, लेकिन उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार की मनमानी के कारण इस व्यवस्था का लाभ थाना आने वाले लोगों तथा फरियादियों को नहीं मिल पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा माफियाओं के लाखों रूपए के घोटाले का गवाह बने AE ने बिना जांच पड़ताल किए योजना को दे दी ‘क्लीन चिट’, आवेदक ने AE के जांच को दी सक्षम विभाग के समक्ष चुनौती, घोटाला निकला सही तो इस घोटाले से जुड़े सभी लोगों को जानी पड़ सकती है जेल