बिहार की आवाज संवाददाता: जिला मुख्यालय के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा-माले के जिला कार्यालय पर, जिला स्थायी समिति का एक दिवसीय बैठक रविवार 11 जनवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी। आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप जिले में बढ़ रहे पुलिसिया दमन व अपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने में पुलिस की विफलताओं एवं जनाक्रोश पर गहरी चिंता जताई गयी।

आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई गांव निवासी की उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुई दोहरे हत्याकांड, ताजपुर थाना क्षेत्र में मनीष कुमार पर पुलिसिया दमन की कार्रवाई, एवं उजियारपुर थाना क्षेत्र में आरवाइए (RYA) के प्रखंड सचिव राहुल राय को झूठा मुकदमा में फंसाने, पूसा थाना कांड संख्या 41/25 का फर्जी मुकदमा के खिलाफ, शासन-प्रशासन का 19 जनवरी को सभी प्रखंडों में पुतला दहन एवं 28 जनवरी को समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के वरीय नेता वैद्यनाथ यादव ने कहा कि, बिहार की डबल इंजन की सरकार जो अपने शासन-प्रशासन को संभालने में विफल हो गई है, वह आम नागरिक को सुरक्षा और सुविधा कैसे प्रदान कर सकती।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, ताजपुर थाना क्षेत्र निवासी, मनीष कुमार पर पुलिसिया दमनात्मक कार्रवाई एवं, विभूतिपुर केराई दोहरे हत्याकांड और फर्जी मुकदमा दर्ज करना महा जगंजराज का ही आगाज है। इस दौरान प्रोफेसर उमेश कुमार ने कहा कि, सुशासन की राजसत्ता में खाद्यान्न, शराब और भू-माफिया पुलिस गठजोड़ कायम हो चुका है, और आम नागरिकों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर पुलिस दमनात्मक चक्र चला रही है।
जिसे भाकपा माले किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। बैठक में उजियारपुर थाना कांड संख्या 280/25 के दोषियों को गिरफ्तार करने, उजियारपुर थाना कांड संख्या 353/25 में राहुल राय को एवं उनके परिजनों को दोष मुक्त करने, ताजपुर थाना में मनीष कुमार पर किए गए पुलिसिया दमन की घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करने, पूसा थाना कांड संख्या 41/25 को रद्द करने की मांग को लेकर समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
मौके पर भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार, ललन कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।







