भाकपा माले ने पीएचईडी विभाग के एसडीओ का निकाला अर्थी जुलुस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज संवाददाता। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चाँदचौर पश्चिमी पंचायत में, भाकपा माले पंचायत कमिटी सचिव पप्पु यादव के नेतृत्व में पीएचईडी विभाग उजियारपुर के एसडीओ का अर्थी जुलुस निकाला गया।

चाँदचौर पश्चिमी पंचायत के मंगल चौक से निकाली गयी यह अर्थी जुलुस बेलामेघ चौक पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गया। आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के वरीय नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, मथुरापुर चादचौर के वार्ड संख्या 03, 07, 09, 10, व 12 सहित प्रखंड क्षेत्र के करीब 100 वार्ड से भी अधिक वार्डों में नल जल योजना पुरी तरह बाधित है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, चैता उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या 11 में, विगत 08 बर्ष पहले 16 लाख रुपए की निकासी तो कर ली गयी, लेकिन आज तक 16 बूंद तक पानी उक्त महादलित वार्ड के लोगों को नसीब नहीं हो सका है। यही नहीं! लगातार आंदोलन के बाद भी नकारा पदाधिकारी जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, वोट चोरी कर बिहार की दस हजरिया डबल इंजन की सरकार और प्रशासन, जनता को बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध कराने में विफल साबित हो गई है। इस दौरान उन्होंने पीएचइडी विभाग के एसडीओ को सरकार से बर्खास्त करने की भी मांग की।

मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य समीम मंसुरी, शिव प्रसाद गोपाल, जंग बहादुर पाल, राज कुमार राम, राजो देवी, बनारसी देवी, कौशल्या देवी, सुबोध राम, अमरजीत दास, दिलीप राम, बैद्यनाथ राऊत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।