अंचल कार्यालय परिसर में भाकपा-माले का अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल लगातार दुसरे दिन भी रहा जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में, जन-समस्याओं से जुड़ी अपनी मांगों के समर्थन में, भाकपा-माले का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार 24 फरवरी को दुसरे दिन भी जारी रहा। दुसरे दिन भूख-हड़ताल के समर्थन में मौके पर मौजूद भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना भ्रष्टाचार और लूट खसोट का भेंट चढ़ गया है।

जीयो टैग एवं सत्यापन में भारी अनियमितता एवं धांधली की जा रही है। जिसके कारण मालती, भगवानपुर देसुआ एवं नाजिरपुर पंचायत सहित दर्जनों पंचायतों के सैकड़ों लोगों को सत्यापन से वंचित कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने आवास योजना की सूची को सार्वजनिक करने की मांग भी की। इस दौरान प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के वरीय नेता फूलबाबू सिंह ने कहा कि, दाखिल खारिज एवं परिमार्जन करने में हजारों रुपए की अवैध रूप से वसूली की जा रही है। जिस पर कोई रोक नही है।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 28 की योजनाओं के लिए अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं करायी गयी है। उन्होंने जमीन उपलब्ध कराने की मांग को भी दोहराया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, जब तक अनशनकारियों की मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता है, तब तक भूख हड़ताल लगातार जारी रहेगा। अनशनकारियों में शामिल प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि, उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में ध्वस्त नल जल व्यवस्था को दुरुस्त करना, वर्तमान पीएचइडी विभाग उजियारपुर के एसडीओ के रहते संभव नहीं है। ऐसे में इस नकारा एसडीओ को बर्खास्त करने की जरूरत है।

मौके पर सुधांशु प्रियदर्शी, समीम मंसुरी, तनंजय प्रकाश, मोहम्मद उस्मान, छात्र नेता मधुकर कुमार, के आलावे विजय कुमार राम, राम दुलार सिंह, सुशील कुमार सिंह, रेणु देवी, कंचन देवी, गीता देवी, नादनी खातून, अजीजा बेगम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *