द नेचुरल साईंस एकेडमी के छात्रों का जलवा 2026 में भी रहा जारी! दर्जनों छात्र/छात्राओं ने 400 से अधिक अंक लाकर बढ़ाया प्रखंड का सम्मान! सफल छात्रों को चेयरमैन ने मेडल व बुके देकर किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उजियारपुर/समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर पंचायत के योगी चौक स्थित, “द नेचुरल साइंस एकेडमी” परिसर में रविवार 29 मार्च को हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। मौका था ईंटर साईंस के सफल छात्र/छात्राओं के सम्मानित करने का। जहां “द नेचुरल साइंस एकेडमी के सभी सफल छात्र/छात्राओं को, एकेडमी के चेयरमैन गौड़ी शंकर सिंह के द्वारा मेडल, बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ईंटर साइंस के छात्र/छात्राओं में तुषार कुमार, कियुशी प्रिया, सलमा खातुन, शारदा प्रसाद, अंकित कुमार, राजा कुमार, संजीव कुमार, मोहम्मद समीउल्लाह, अविनाश कुमार एवं आनंद दीप कुमार सहित कुल 93 छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।

वहीं ईंटर कला संकाय में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में, अमरजीत कुमार, आंचल कुमारी, मोहम्मद अफसर इकबाल, मनिषा कुमारी, गौतम कुमार, बॉबी कुमारी, प्रिंस कुमार, सोनम कुमारी व कोमल कुमारी समेत अन्य छात्रों को भी मेडल व बुके देकर सम्मानित किया गया।

आयोजित इस सम्मान समारोह में मौजूद छात्रों को सम्मानित करते हुए, “द नेचुरल साईंस एकेडमी” के चेयरमैन गौड़ी शंकर सिंह ने कहा कि, आज का दिन सिर्फ परिणाम का ही नहीं, बल्कि आपकी मेहनत व संघर्ष की जीत का दिन है।अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल कर आपलोगों ने यह साबित कर दिया है कि, अगर इरादा मजबूत हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती है।

इस दौरान श्री सिंह ने यह भी कहा कि, इंटर पास करना एक उपलब्धि मात्र है, मंजिल नहीं! यह सफलता तो मात्र एक नई शुरुआत है। आपके जीवन का असली सफर तो अब शुरू हीं होगा। जहाँ आपको अपने सपनों को अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत हकीकत में बदलना होगा।

अपने सपने को हकीकत में बदलने के दौरान रास्ते में काफी मुश्किलें भी आएंगी! कुछ लोग आपको अपनी मंजिल पाने से रोकने की कोशिश भी करेंगे, लेकिन आपको रुकना नहीं है, और तब तक चलते रहना है जब तक मंजिल हासिल न हो जाए। आप ही इस देश का भविष्य हैं। आपके सपने ही भारत का कल तय करेंगे। इसलिए कड़ी मेहनत करें और खुद पर विश्वास रखें सफलता जरूर मिलेगी।

इस सम्मान समारोह में मौजूद शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। मौके पर गावपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, पुर्व सरपंच लोहागीर लाल बहादुर राय, पुर्व पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार राय, रामउदार राय, राम नरेश राय, रूप नारायण सिंह, नरेश प्रसाद सिंह, शिक्षक राम भरोस चौरसिया, विनय कुमार सिंह, बैद्यनाथ राय, रामजीवन राय व मनोज कुमार सिंह, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष सूर्यकांत चौधरी, परमानंद सिंह सहित शिक्षकों में शेख सलीम चिस्ती, विवेक कुमार, पप्पू कुमार, मुकेश कुमार, राम बाबु सिंह, दुर्गेश मिश्रा, रौशन कुमार, सूरज सुगम व मोहम्मद रब्बान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दलसिंहसराय थाना से महिला कैदी फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप! दलसिंहसराय थाना का कैदी पुर्व में भी सदर अस्पताल से हो चुका है फरार! चौकीदार पर गिरी थी गाज! थाना से फरार होने पर क्या थानाध्यक्ष ईरशाद आलम होंगे निलंबित?