समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां साईबर क्राईमर ने जिले के दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा का सरकारी मोबाइल नंबर को ही हैक कर लिया, तथा हैक किए गए मोबाइल नंबर से, मोबाइल में सेव संपर्क नंबरों पर मैसेज भेजकर पैसे की मांग की जाने लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हैकर अब तक दर्जनों लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भेज चुका है, और विभिन्न बहानों से पैसे ट्रांसफर करने को कह रहा है। कई लोगों ने इस संदर्भ में संदेह जताते हुए संबंधित अधिकारियों से बात भी किया। तब जाकर पता चला कि, उनका यह नंबर हैक हो चुका है।
वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। तकनीकी टीम द्वारा नंबर को सुरक्षित करने और हैकर का पता लगाने का प्रयास तेज कर दिया गया है।
सरकारी मोबाइल नंबर के हैक होने की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा ने आम लोगों से अपील किया है कि, उनके सरकारी मोबाइल नंबर 9031827504 से आए किसी भी पैसे से जुड़े मैसेज पर भरोसा न करें, और न ही किसी प्रकार का लेन-देन करें।
बिहार पुलिस की तकनीकी टीम ने भरोसा दिलाया है कि दलसिंहसराय एसडीपीओ के सरकारी मोबाइल नंबर को बहूत जल्द रिकवर कर लिया जाएगा।







