स्ट्रीट लाइट खराब, 6 महीने से अंधेरे में गुजर रही रातें! अंधेरे की वजह से सड़क पर अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते हैं साईकिल व मोटरसाइकिल सवार लोग! प्रशासन मौन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 04 में, काली स्थान के पास सड़क किनारे लगा एक स्ट्रीट लाइट पिछले कई महीनों से खराब होकर तारणहार की राह देख रहा है। इस स्ट्रीट लाईट के खराब रहने के कारण स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्ट्रीट लाइट रंजीत सिंह के घर के सामने लगी हुई है।

स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 6 महीने पहले इस स्ट्रीट लाइट को रंजीत सिंह के घर के सामने लगाया गया था। शुरुआती कुछ दिनों तक तो यह स्ट्रीट लाइट यह ठीक से काम किया। परंतु कुछ दिनों बाद ही यह खराब हो गई। जिसकी अभी तक मरम्मत नहीं कराई जा सकी है।

स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना वार्ड सदस्य बिनोद सिंह को भी कई बार दिया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद उनलोगों ने इसकी सुचना उजियारपुर बीडीओ तथा रायपुर पंचायत के मुखिया को भी मौखिक रूप से दिया। बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

आपको बता दें कि, यह सड़क घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है और काफी व्यस्त भी रहती है। स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण यहां रात में अंधेरा छाया रहता है। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है। अंधेरे की वजह से कई बार साइकिल और मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से माँग किया है कि, जल्द से जल्द इस स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करायी जाए, ताकि क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बहाल हो सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप