समस्तीपुर के लाल ने लॉन्च किया ‘विवाहश्री’ ऐप, अब मनचाहा वर-वधु ढूंढना होगा आसान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। शहर के एक युवा उद्यमी ने डिजिटल युग में वैवाहिक संबंधों को आसान बनाने की दिशा में अहम पहल करते हुए ‘विवाहश्री’ ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से अब अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए मनचाहा वर-वधु खोजने में काफी सहूलियत मिलेगी।

शहर के होटल बसेरा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इस ऐप को विधिवत लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर जानी-मानी भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म आज के समय की जरूरत हैं, जिससे रिश्ते ढूंढने की प्रक्रिया और अधिक सरल और पारदर्शी बन सकेगी।

आयोजकों के अनुसार, ‘विवाहश्री’ ऐप में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे यूजर्स अपनी पसंद, समाज, शिक्षा और अन्य मानकों के अनुसार उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश कर सकते हैं। यह ऐप खासकर अभिभावकों के लिए उपयोगी साबित होगा, जो अपने बच्चों के लिए बेहतर रिश्ते की तलाश में रहते हैं। मैट्रीमोनियल एप्प विवाहश्री (VIVAHSHRI) के फाउंडर प्रकाश कुमार ने इस एप्प के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी देते हुए बताया कि, आज के इस डिजिटल दौर में वैवाहिक रिश्तों को आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में विवाहश्री (VIVAHSHRI) एप्प एक आधुनिक एवं विश्वसनीय मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के रूप में तेजी से उभर रहा है। यह प्लेटफॉर्म अब वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों माध्यमों पर उपलब्ध है।

जिससे उपयोगकर्ताओं को सुविधा के अनुसार रजिस्ट्रेशन और उपयोग करने का विकल्प देता है। जिससे इच्छुक लोग अपने सुविधानुसार इसे कंप्यूटर अथवा लैपटॉप के जरिए विवाहश्री (VIVAHSHRI) के साईट www.vivahshri.com पर जाकर आसानी से अपना पंजीकरण कर सकते हैं, या अपने मोबाइल फोन के जरिए प्ले स्टोर से ‘vivashri’ एप्प को डाउनलोड कर उसमें अपना प्रोफाइल बना सकते हैं।

इस दौरान श्री कुमार ने यह भी बताया कि, इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात यह है कि, वर्तमान समय में इसका रजिस्ट्रेशन और मैचिंग सेवाएं पूरी तरह से निःशुल्क रखी गई हैं, और यह सुविधा तब तक निःशुल्क जारी रहेगी, जब तक कि इस मैट्रीमोनियल एप्प पर 1 लाख प्रोफाइल का पंजीकरण पूरा नहीं हो जाता है। इस एप्प की एक प्रमुख विशेषता यह भी है कि, इसकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया काफी सख्त है। जब भी कोई लाभुक इस एप्प पर अपना प्रोफाइल बनाना चाहेंगे तो, उनसे आधार कार्ड, वर्तमान पते का सत्यापन, शैक्षणिक योग्यता, नौकरी, आय, पुलिस वेरिफिकेशन के साथ-साथ जाति सत्यापन के लिए संबंधित दस्तावेज भी देनी होगी।

इससे हमारे यूजर्स को एक सुरक्षित व विश्वसनीय वातावरण मिलेगा, ताकि वह निश्चिंत होकर अपने लिए मनचाहा जीवनसाथी की तलाश कर सकें।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस नई पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: क्या सच में “पुलिस सरकारी गुंडे” होते हैं ? उजियारपुर थाना में तैनात होमगार्ड जवान ने Reels में पुलिस को “सरकारी गुंडा” लिखते हुए व उजियारपुर पुलिस के छापामारी अभियान का वीडियो बनाते हुए विडियो किया वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप