समस्तीपुर। जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन 6-लेन सड़क परियोजना का स्थल निरीक्षण, गुरुवार 09 अप्रैल को अनुमंडल पदाधिकारी सदर समस्तीपुर (SDM) दिलीप कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा से संबंधित जानकारी भी लिया।

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने कुछ स्थानों पर अतिक्रमण के कारण बाधित हो रहे निर्माण कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए उक्त जगह पर से अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिया।
इस दौरान एसडीएम दिलीप कुमार ने कहा कि, यह 6-लेन सड़क परियोजना क्षेत्र के विकास और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की, ताकि परियोजना को समय पर पूरा कर क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।







