समस्तीपुर। सदर अनुमंडल प्रशासन समस्तीपुर ने भूमि विवाद मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार 08 अप्रैल को अनुमंडल पदाधिकारी सदर समस्तीपुर दिलीप कुमार के नेतृत्व में, अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। आयोजित इस बैठक में सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से प्राप्त भूमि-विवाद से मामलों पर विस्तार रूप से विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक के दौरान कुल 06 आवेदनों की क्रमवार सुनवाई की गई। इस दौरान अनुमंडल प्रशासन के द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रखते हुए सभी पक्षों को सुना गया। इनमें से 03 मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया। जिससे संबंधित आवेदकों को तत्काल राहत मिली। वहीं शेष 03 अन्य मामलों को विस्तृत जांच एवं तथ्यों के परीक्षण के लिए अगली तिथि तक स्थगित रखा गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर दिलीप कुमार ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, लंबित मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि, आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की जवाबदेही और विश्वास का आधार है। यह बैठक अनुमंडल प्रशासन की सक्रिय कार्यशैली, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।







