दलसिंहसराय में गैस संकट: पार्वती इंडेन एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव स्थित पार्वती इंडेन पर, इन दिनों गैस उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि गैस बुकिंग कराने के दस दिनों बाद तक भी उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे आम परिवारों के सामने खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है।

सोमवार 27 अप्रैल की सुबह करीब दस बजे से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी परिसर में जमा होकर गैस सिलेंडर मिलने का इंतजार करते रहे। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वह सुबह से ही लाइन में खड़े हैं, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। स्थिति ऐसी हो गई कि महिलाओं, बुजुर्गों और मजदूर वर्ग के लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी के कर्मी लोगों को सही जानकारी देने के बजाय, कार्यालय छोड़कर गायब हो गए हैं। इससे लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया है। एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार देरी होने से घरों में खाना बनाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई परिवारों को मजबूरी में लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि समय पर गैस उपलब्ध नहीं होने से दैनिक जीवन भी पुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

वहीं मामले की जानकारी लेने के लिए जब एजेंसी कार्यालय के बोर्ड पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो फोन रिसीव नहीं किया गया। जिसके कारण एजेंसी प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका।

उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग किया है कि, मामले की जांच कर जल्द से जल्द गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *