ड्यूटी के दौरान वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा होमगार्ड जवान, पुलिस मुख्यालय के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश का असर जिले में तैनात किसी भी होमगार्ड जवानों पर नही दिख रहा है। तभी तो रोजाना जिले के किसी न किसी थाना में तैनात होमगार्ड जवान का ड्यूटी के दौरान का विडिओ वायरल होते ही रहता है। बावजूद समस्तीपुर जिला मुख्यालय के वरीय पुलिस पदाधिकारी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही करते हैं!

जिसका नतीजा है कि, होमगार्ड जवान ड्यूटी के दौरान ड्यूटी कम और विडियो व रील्स बनाकर अपने सोशल मिडिया एकाउंट पर पोस्ट करने में ज्यादा मगन रहते हैं। ताजा मामला भी समस्तीपुर जिले का ही है। जहां मुसरीघरारी थाना में तैनात होमगार्ड जवान राजू कुमार का पुलिस वर्दी में एक दर्जन से भी अधिक विडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसमें कुछ विडियो ऐसे भी हैं जिसमें वह बगैर हेलमेट बाईक चलाते नजर आ रहे हैं, जो मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129 का साफ-साफ उल्लंघन है। ऐसी स्थिति में चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194D के तहत चालान या जुर्माना लगाया जाता है। उक्त होमगार्ड जवान केवल विडियो ही नही बना रहा है, बल्कि उसे अपने सोशल मिडिया एकाउंट पर पोस्ट भी कर रहा है। वहीं इस विडियो व फोटो के सामने आने के बाद, एक बार फिर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है।

आपको बता दें कि बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा कई बार स्पष्ट निर्देश जारी किया जा चुका है कि, पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड जवान ड्यूटी के दौरान वर्दी में फिल्मी गानों, डायलॉग या मनोरंजन से जुड़े वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेंगे। इसके बावजूद मुसरीघरारी थाना में तैनात होमगार्ड जवान राजू कुमार पर इन आदेशों का कोई असर होता नही दिख रहा है।

वायरल विडियो को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे उक्त होमगार्ड जवान द्वारा थाना परिसर एवं ड्यूटी स्थल के आसपास तथा मुसरीघरारी थाना वाहन के अंदर बैठकर ड्यूटी के दौरान ही, यह वीडियो और रील बनाए गए हैं। इन वीडियो में वह कभी फिल्मी गानों पर अभिनय करते तो कभी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। बाद में इसी वीडियो को फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया जा रहा है।

होमगार्ड जवान का फोटो व विडियो वायरल होने के बाद मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के स्थानीय लोगों का कहना है कि, पुलिस वर्दी अनुशासन, कानून और जनता की सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान वर्दी में मनोरंजनात्मक वीडियो बनाना विभागीय नियमों के खिलाफ है। लोगों का कहना है कि इससे पुलिस विभाग की छवि भी प्रभावित होती है।

जानकार बताते हैं कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने, पूर्व में ही स्पष्ट आदेश जारी कर कहा था कि, कोई भी पुलिसकर्मी या होमगार्ड जवान वर्दी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील या वीडियो बनाकर अपलोड नहीं करेंगे, और इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर विभागीय कार्रवाई का भी की जाएगी।

अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जब पुलिस मुख्यालय के स्पष्ट निर्देश मौजूद हैं, तब भी संबंधित जवान के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई ? क्या विभागीय अधिकारी इस मामले से अनजान हैं या फिर जानबूझकर चुप्पी साधे हुए हैं। इस मामले को लेकर आम लोगों में चर्चा तेज है तथा लोग वरीय पुलिस अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी

उजियारपुर में लिफ्टिंग गैंग का अजुबा कारनामा! महिला को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने उड़ा लिए हजारों रूपए और मोबाइल! उजियारपुर में अप्रैल-मई माह में हो चुकी है दर्जनों लूट, चोरी, छिनतई व डकैती की घटना कार्रवाई शून्य! चुपचाप बैठे हैं उजियारपुर SHO व वरीय पुलिस पदाधिकारी