समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत हरपुर एलौथ चौक पर, बुधवार 13 मई को “सहनी होटल” का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी ओम प्रकाश कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर इस होटल का उद्घाटन किया और होटल संचालक को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यवसायी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद लोगों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। समाजसेवी ओम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि, अब गांव और कस्बों में भी शहरों जैसी सुविधाएं विकसित हो रही हैं। लोगों को कम दामों में शुद्ध, स्वादिष्ट और बेहतर भोजन उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को बाहर शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
होटल संचालकों ने बताया कि “सहनी होटल” में ग्राहकों के लिए मटन, चिकन, मछली एवं अंडा कढ़ी सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सेवा मिल सके।
स्थानीय लोगों ने भी होटल खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि हरपुर एलौथ चौक पर इस तरह के अच्छे होटल की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब राहगीरों एवं आसपास के ग्रामीणों को स्वादिष्ट भोजन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान लोगों ने होटल के व्यंजनों का स्वाद भी लिया और होटल संचालक को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।







