नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका, विवाहिता के घर से मिला उसका शव ईलाके में सनसनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन थाना अंतर्गत बाजिदपुर मेयारी पंचायत के सुरमार गांव में, एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका का शव उसके ही घर से मायके वालों ने बरामद किया है। मृतका की पहचान बाजिदपुर मेयारी गांव निवासी, रामदयाल राम की 20 वर्षीया पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। मृतिका के परिजनों ने मृतिका के पति पर ही गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

घटना शुक्रवार 15 मई की देर रात करीब 9 बजे की बतायी जा रही है।  उधर घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

घटना के संबंध में मृतिका के चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि, चांदनी कुमारी की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व मेयारी पंचायत के ही सुरमार गांव निवासी, लालो राम के पुत्र अमित राम से हुई थी। मृतका का मायका और ससुराल दोनों एक ही पंचायत में है, केवल वार्ड अलग-अलग हैं। शुक्रवार की देर रात करीब 10 बजे में सूचना मिली कि, चांदनी कुमारी की उसके ससुराल वालों ने मिलकर हत्या कर दी है, तथा शव को घर में छोड़कर पति के अलावे सभी लोग फरार हैं।

सूचना मिलने के बाद जब वहलोग सुरमार गांव स्थित मृतिका के ससुराल पहुंचे तो, देखा कि मृतिका का शव उसके ही घर में जमीन पर पड़ा हुआ है। जिसके बाद जब वहलोग मृतका के पति अमित राम से इस बारे में पुछने गये तो, वह  उनलोगों के साथ मारपीट करने लगा। हालांकि किसी तरह उनलोगों ने मृतिका के पति को पकड़ लिया, और सरायरंजन थाने की पुलिस को सुचना देकर उसके हवाले कर दिया।

परिजनों के अनुसार घर का सामान बिखरा पड़ा था और मृतका के गले पर काला निशान बना हुआ था, जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि, शादी के बाद कभी दहेज की मांग या प्रताड़ना की बात सामने नहीं आई थी। ऐसे में आखिर हत्या क्यों और किन परिस्थितियों में हुई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मृतिका का पति नशे का सेवन करता था, और घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

वहीं सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार का बताना है कि, प्रथम दृष्टया जो वजह सामने आई है, उसके अनुसार मृतिका चांदनी कुमारी व उसके पति के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मृतिका फांसी लगाने की बात करने लगी। जिसके कारण मृतिका का पति घर पर ही रह गया। देर शाम को किसी काम से कुछ देर के लिए सरायरंजन बाजार गया था। इसी बीच मृतका ने अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

मोबाइल चोरी के आरोप में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या! परिजनों ने मृतक के शव को आरोपित के दरवाजे पर रख जमकर किया हंगामा! आधा दर्जन थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची! दो पक्षों के बीच भारी तनाव!

थानाध्यक्ष हैं हम! नामजद आरोपित के जगह उसके बाप/बेटे/भाई किसी को भी कर सकते हैं गिरफ्तार! क्या बिहार पुलिस की छवि धूमिल करने पर अमादा है समस्तीपुर पुलिस ? नामजद आरोपित के जगह आरोपित के पिता को किया गिरफ्तार! कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए वाद के अनुसंधानकर्ता को लगायी कड़ी फटकार